Global market: शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी । अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की नरम रुख वाली टिप्पणियों ने उन उम्मीदों को पुख्ता कर दिया कि केंद्रीय बैंक सितंबर में अपनी नीति दर में कटौती करेगा। जैक्सन होल सिम्पोजियम से पहले अपनी बहुप्रतीक्षित टिप्पणी में पॉवेल ने कहा कि फेड फंड टारगेट रेट को कम करने का "समय आ गया है" और "महंगाई का जोखिम कम हो गया है।"
