Get App

एयर होस्टेस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद क्यों चुना ट्रक? 25 साल की नेहा की कहानी है बेहद दिलचस्प

जिस ट्रक में बैठकर कभी नेहा ठाकुर स्कूल जाती थीं, आज वही उनकी पहचान बन चुका है। 25 साल की नेहा ने एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग ली, लेकिन आखिरकार पिता की तरह ट्रक चलाने का फैसला किया। अब वह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक व्लॉगर हैं और पहाड़ी सड़कों पर अपने सफर को कैमरे में कैद करती हैं

Anchal Jhaअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 1:53 PM
एयर होस्टेस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद क्यों चुना ट्रक? 25 साल की नेहा की कहानी है बेहद दिलचस्प
नेहा की कहानी को सोशल मीडिया पर भी लोगों का प्यार मिल रहा है।

कुछ सपने बचपन में ही हमारे साथ चल पड़ते हैं। हिमाचल प्रदेश की 25 वर्षीय नेहा ठाकुर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। बचपन में वह अपने पिता को ट्रक चलाते देखती थीं और कई बार उसी ट्रक से स्कूल भी जाती थीं। शायद तभी उनके मन में सड़क, पहाड़ और ट्रक की दुनिया से एक रिश्ता बन गया था। समय के साथ नेहा ने करियर का दूसरा रास्ता चुना। उन्होंने एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग ली और कुछ समय के लिए लगा कि उनका भविष्य आसमान में होगा। लेकिन जिंदगी ने उन्हें वापस उन्हीं पहाड़ी सड़कों पर ला खड़ा किया, जहां उनका बचपन बीता था।

एयर होस्टेस की ट्रेनिंग के बाद चुना ट्रक का स्टेयरिंग

ग्रेजुएशन के बाद नेहा चंडीगढ़ गईं और एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग ली। लेकिन बाद में वह मंडी लौट आईं और अपने बचपन के उस जुड़ाव को करियर में बदलने का फैसला किया। 22 साल की उम्र में उन्होंने ट्रक चलाना शुरू किया। आज वह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक व्लॉगर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

सुबह ट्रक स्टार्ट होता है, साथ में कैमरा भी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें