Get App

US Stock Market: तेल की कीमतों में नरमी से झूमा अमेरिकी बाजार, 575 अंक चढ़ा डाउ जोंस

US Stock Market: तेल की कीमतों में नरमी से अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार उछाल दिखा। डाउ जोंस 575 अंक चढ़ गया, जबकि S&P 500 और नैस्डैक भी बढ़त में रहे। निवेशक ईरान संघर्ष और हॉर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 9:02 PM
US Stock Market: तेल की कीमतों में नरमी से झूमा अमेरिकी बाजार, 575 अंक चढ़ा डाउ जोंस
सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई।

US Stock Market: अमेरिका के शेयर बाजार 16 मार्च को बढ़त के साथ खुले। तेल की कीमतों में आई नरमी से वॉल स्ट्रीट का माहौल बेहतर हुआ। निवेशक अभी भी ईरान से जुड़े संघर्ष और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में संभावित रुकावटों पर नजर बनाए हुए हैं।

बाजार खुलते ही प्रमुख इंडेक्स में तेजी

बाजार खुलने के साथ ही Dow Jones Industrial Average करीब 575 अंक यानी 1.2 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं S&P 500 में 1.3 प्रतिशत और Nasdaq Composite में 1.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। लगातार तीन हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार में सुधार की कोशिश दिखाई दी।

Meta और Nvidia के शेयरों में उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें