अमेरिकी शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन जबरदस्त गिरावट झेल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित रेसिप्रोकल टैरिफ पर चीन के जवाबी एक्शन ने आग में घी का काम किया है। चीन ने कहा है कि वह 10 अप्रैल से अपने यहां आने वाले सभी अमेरिकी सामानों पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। साथ ही 11 कंपनियों को 'गैरभरोसेमंद एंटिटीज' की लिस्ट में डाल दिया है। इस कदम से चीन इन कंपनियों को चीन में या चीनी कंपनियों के साथ बिजनेस करने से रोक रहा है।
