Multibagger Stock: 5 साल में 3200% रिटर्न, 2 साल में 921% मजबूत हुआ शेयर

SPML Infra Share Return: कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी ने आखिरी बार साल 2011 में 50 पैसे प्रति शेयर का फाइनल ​डिविडेंड दिया था। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में SPML Infra का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 186.27 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 8:29 PM
Story continues below Advertisement
SPML Infra का मार्केट कैप लगभग 1300 करोड़ रुपये है।

Multibagger Share: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक कंपनी के शेयर ने पिछले 5 सालों में 5 रुपये से 182 रुपये तक का सफर तय किया है। शेयर पिछले एक साल में 40 प्रतिशत और 2 साल में 921 प्रतिशत मजबूत हुआ है। यह कंपनी है SPML Infra। इसकी वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक, यह एक दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है। इसे पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में 43 साल से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी की शुरुआत 1981 में गुवाहाटी में एक वॉटर पंप एजेंसी के तौर पर हुई थी। यह अगस्त 1983 में पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनी।

SPML Infra का शेयर BSE पर 4 अप्रैल को 182.35 रुपये पर बंद हुआ है। निवेशकों को 5 साल में शेयर से 3221.49 प्रतिशत रिटर्न मिला है। इस रिटर्न ने 5 साल पहले शेयर में लगाए गए 20000 रुपये के अमाउंट को आज की तारीख में 6 लाख रुपये से ज्यादा कर दिया होगा। लेकिन तभी, जब बीच में शेयर न बेचे गए हों। इसी तरह 50000 रुपये का निवेश 16 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश 33 लाख रुपये बन गया होगा।

एक सप्ताह में SPML Infra शेयर 15 प्रतिशत चढ़ा


BSE के डेटा के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1300 करोड़ रुपये है। केवल एक सप्ताह में इसके शेयर की कीमत लगभग 15 प्रतिशत उछली है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी ने आखिरी बार साल 2011 में 50 पैसे प्रति शेयर का फाइनल ​डिविडेंड दिया था। शेयर 52 वीक का हाई 306 रुपये 25 सितंबर 2024 को क्रिएट हुआ था। वहीं 52 वीक का लो 112.70 रुपये 30 अप्रैल 2024 को देखा गया।

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है इसकी चाल

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 10 करोड़ रुपये

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में SPML Infra का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 186.27 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 10.41 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 1.26 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,318.38 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 19.52 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 3.98 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।