Get App

2000 से अधिक स्टॉक लाल, लेकिन 13% उछल पड़ा यह शेयर, वजह है बड़ी

Stock jumps in red market: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई में दुनिया भर के स्टॉक मार्केट झुलस गए। घरेलू मार्केट में बात करें तो बीएसई और एनएसई पर 2 हजार से अधिक स्टॉक्स लाल हो गए दो दूसरी तरफ इस कंपनी के शेयर मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी अपडेट पर 13% से अधिक उछल पड़े। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 1:33 PM
2000 से अधिक स्टॉक लाल, लेकिन 13% उछल पड़ा यह शेयर, वजह है बड़ी
V-Mart Retail का मार्च 2026 तिमाही में रेवेन्यू 24.5% की रफ्तार से बढ़कर ₹971 करोड़ पर पहुंचा तो सेम-स्टोर-सेल्स-ग्रोथ (SSSG) 12% रही।

V-Mart Retail Shares: दिग्गज रिटेल कंपनी वी-मार्ट रिटेल के शेयरों में आज बिकवाली की भारी आंधी के बीच खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इसके शेयरों में यह तेजी पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 के बिजनेस अपडेट पर आई। कंपनी ने तिमाही कारोबारी आंकड़े बुधवार को स्टॉक मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद जारी किया था और अब आज जब मार्केट खुला तो निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 8.01% की बढ़त के साथ ₹523.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 13.10% उछलकर ₹547.65 तक पहुंच गया था।

वी-मार्ट के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड 2 हजार से अधिक कंपनियों के शेयर लाल हैं। आज मार्केट में शुरुआती कारोबार में ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 दो-दो फीसदी से अधिक टूट गए थे।

V-Mart Retail के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?

वी-मार्ट रिटेल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मार्च 2026 तिमाही में इसका रेवेन्यू 24.5% की रफ्तार से बढ़कर ₹971 करोड़ पर पहुंचा तो सेम-स्टोर-सेल्स-ग्रोथ (SSSG) 12% रही। मार्च तिमाही में कंपनी ने 29 स्टोर्स खोले लेकिन 6 बंद किए और अब इसके कुछ स्टोर्स की संख्या 557 हो गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 92 स्टोर्स खोले। बिजनेस अपडेट के हिसाब से पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू 16.4% बढ़कर ₹3,789 करोड़ पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें