पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बॉटलर Varun Beverages (VBL) के शेयरों में आज 20 दिसंबर को करीब 18 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक 9.07 फीसदी बढ़कर 1278.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 1,380.45 रुपये के अपने रिकॉर्ड हाई को छू लिया था। स्टॉक का 52-वीक लो 550 रुपये है। आज की तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
