Vedanta Demerger: अनिल अग्रवाल की दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता का डिमर्जर होने वाला है। यह पांच हिस्सों में टूटने वाली है और इससे अलग होकर चार अन्य कंपनियां लिस्ट होंगी। पिछले कारोबारी दिन 20 अप्रैल को वेदांता ने इस डीमर्जर को लेकर 1 मई 2026 की रिकॉर्ड डेट फिक्स होने की जानकारी दी। इसका मतलब हुआ कि अगर 29 अप्रैल 2026 तक वेदांता के शेयर खरीद लेते हैं तो इससे अलग होकर घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाली कंपनियों के शेयर मिल जाएंगे। इसका मतलब हुआ कि अगर रिकॉर्ड डेट को आपके पास वेदांता के शेयर रहेंगे तो आपके इसके एलुमिनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और आयरन और स्टील बिजनेस के भी शेयर मिल जाएंगे। इनकी चार से आठ हफ्ते में घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हो सकती है।
