Vedanta Dividend: अनिल अग्रवाल की माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड ने आज 9 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन अपनी बोर्ड मीटिंग रद्द कर दी। इस मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2025 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाना है। वेदांता ने बोर्ड मीटिंग को रद्द करने के पीछे "अप्रत्याशित परिस्थितियों" को कारण बताया है। बता दें कि वेदांता के बोर्ड की बैठक पहले मंगलवार को होनी थी, जिसमें डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार किया जाना था, जिसे बाद में बुधवार तक के लिए टाल दिया गया। कंपनी के शेयर आज 9 अक्टूबर को 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 496.30 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
