Get App

अनिल अग्रवाल की Vedanta डिबेंचर के जरिए जुटाएगी ₹1000 करोड़, शेयर लुढ़का

Vedanta Stock Price: वेदांता का कारोबार भारत, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लाइबेरिया, संयुक्त अरब अमीरात, कोरिया, ताइवान और जापान में तेल और गैस, जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क, इस्पात, निकल, एल्यूमीनियम, बिजली और ग्लास सब्सट्रेट में फैला है। जून 2024 के आखिर तक वेदांता में प्रमोटर्स के पास 59.32 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 11:22 PM
अनिल अग्रवाल की Vedanta डिबेंचर के जरिए जुटाएगी ₹1000 करोड़, शेयर लुढ़का
पिछले एक साल में Vedanta का शेयर 61 प्रतिशत चढ़ा है।

Vedanta Share Price: खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड की योजना डिबेंचर जारी कर 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की है। वेदांता लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी के डायरेक्टर्स ने प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के 1,00,000 सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल, नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर के अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी है। वेदांता लिमिटेड की पेरमेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड है।

Vedanta के शेयर में 11 जुलाई को गिरावट है। शेयर सुबह बीएसई पर बिना किसी उतारचढ़ाव के 457.20 रुपये पर खुला। दिन में यह 457.65 रुपये के हाई और 441.60 रुपये के लो तक गया।कारोबार खत्म होने पर शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 447.65 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.66 लाख करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 506.85 रुपये और निचला स्तर 207.85 रुपये है।

एक साल में शेयर 61% मजबूत

पिछले एक साल में वेदांता का शेयर 61 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 502.90 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 411.50 रुपये है। सर्किट लिमिट 10 प्रतिशत है। जून 2024 के आखिर तक वेदांता में प्रमोटर्स के पास 59.32 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 40.51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें