Get App

Vedanta Share Price: 'ED की तलाशी पूरी', वेदांता बोली- कोई जुर्माना या रोक नहीं लगी

Vedanta Share Price: वेदांता ने कहा है कि ED की तलाशी कार्रवाई पूरी हो गई है और कंपनी पर कोई जुर्माना या प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इस बीच डिमर्जर की प्रक्रिया और अलग-अलग कंपनियों की संभावित लिस्टिंग को लेकर भी निवेशकों की नजर स्टॉक पर बनी हुई है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 5:24 PM
Vedanta Share Price: 'ED की तलाशी पूरी', वेदांता बोली- कोई जुर्माना या रोक नहीं लगी
वेदांता का शेयर 0.21% की गिरावट के साथ 327.50 रुपये पर बंद हुआ।

Vedanta Share Price: दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता ने गुरुवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कंपनी के कुछ दफ्तरों में की गई तलाशी की कार्रवाई पूरी कर ली है। कंपनी का कहना है कि इस जांच के बाद उसके खिलाफ कोई जुर्माना, रोक या दूसरी कार्रवाई नहीं की गई है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह कार्रवाई FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत चल रही जांच का हिस्सा थी। तलाशी 1 जून को शुरू हुई थी और 3 जून की रात को खत्म हुई।

वेदांता ने क्या कहा?

वेदांता के मुताबिक, जांच के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने ED को मांगी गई सभी जानकारी, दस्तावेज और जरूरी जवाब उपलब्ध कराए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें