Get App

Vedanta पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, अपग्रेड रेटिंग पर 3% उछल गए शेयर

वेदांता (Vedanta) के शेयरों में खरीदारी का अच्छा रुझान दिख रहा है। इसकी वजह ये है कि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया है। पहले ब्रोकरेज ने इसे सेल रेटिंग दी थी लेकिन अब इसे अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है लेकिन यह टारगेट अभी भी मौजूदा लेवल से काफी नीचे है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 28, 2024 पर 11:10 AM
Vedanta पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, अपग्रेड रेटिंग पर 3% उछल गए शेयर
Vedanta ने कैपिसिटी बढ़ाकर वित्त वर्ष 2025-27 में 600-750 करोड़ डॉलर के EBITDA को हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।

वेदांता (Vedanta) के शेयरों में खरीदारी का अच्छा रुझान दिख रहा है। इसकी वजह ये है कि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया है। पहले ब्रोकरेज ने इसे सेल रेटिंग दी थी लेकिन अब इसे अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है लेकिन यह टारगेट अभी भी मौजूदा लेवल से काफी नीचे है। आज की बात करें तो इसके शेयर इंट्रा-डे BSE पर 3.18 फीसदी उछलकर 272.15 रुपये पर पहुंच गए। मुनाफावसूली पर भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत है। फिलहाल BSE पर यह 2.31 फीसदी की बढ़त के सथ 269.85 रुपये के भाव (Vedanta Share Price) पर है।

ब्रोकरेज ने क्यों बढ़ाई Vedanta की रेटिंग

कंपनी ने कैपिसिटी बढ़ाकर वित्त वर्ष 2025-27 में 600-750 करोड़ डॉलर के EBITDA को हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग को सेल से अपग्रेड कर अंडरपरफॉर्म कर दिया है। टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 230 रुपये से 260 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डीलेवरेवज के साथ कंपनी के कैपिटल एलोकेशन और कॉरपोरेट स्ट्रक्चर पर भी निगाहें रहेंगी। इसके ऑपरेशनल पैरामीटर में सुधार होता है तो फिर रेटिंग करनी पड़ेगी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें