वेदांता के स्टॉक में दूसरे दिन गिरावट, मद्रास हाई कोर्ट से नोटिस मिलने का असर

कंपनी के खिलाफ दायर की गई जनहित याचिका पर मद्रास हाई कोर्ट ने वेदांता को तूतिकोरिन प्लांट में प्रदूषित साइट्स को लेकर नोटिस जारी किया है

अपडेटेड Aug 18, 2021 पर 9:20 PM
Story continues below Advertisement

माइनिंग कंपनी वेदांता के स्टॉक में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को कंपनी को नोटिस जारी कर इसकी तूतिकोरिन प्लांट में प्रदूषित साइट के समाधान के बारे में जानकारी मांगी थी। इससे कंपनी के स्टॉक पर प्रेशर बढ़ा है। BSE पर बुधवार को वेदांता का स्टॉक शुरुआती कारोबार में 2.14 प्रतिशत तक गिरकर 296.65 रुपये पर चला गया था।

वेदांता की लिस्टेड यूनिट हिंदुस्तान जिंक ने इंटरिम डिविडेंड को अप्रूवल देने के लिए मंगलवार को होने वाली बोर्ड मीटिंग टाल दी थी। इससे भी कंपनी को लेकर आशंका बनी है।

टाटा मोटर्स जल्द लॉन्च करेगी नई Tigor EV, 21,000 रुपये में होगी बुकिंग

मद्रास हाई कोर्ट में वेदांता के खिलाफ एक जनहित याचिका पर कोर्ट ने तूतिकोरिन प्लांट में प्रदूषित साइट्स के समाधान को लेकर कंपनी को नोटिस दिया है।

जनहित याचिका में वेदांता को स्टरलाइट कॉपर प्लांट के अंदर सभी प्रदूषित मैटीरियल को हटाने का निर्देश देने की मांग की गई है।

कंपनी को इस नोटिस का जवाब पांच सप्ताह में देना है। इस मामले की अगली सुनवाई सितंबर के अंत में होगी। कंपनी का तूतिकोरिन प्लांट प्रदूषण को लेकर चिंताओं के कारण तीन वर्ष से बंद है।


वेदांता का शेयर BSE पर 2.38 प्रतिशत गिरकर 295.45 रुपये पर बंद हुआ।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।