इंडियन मार्केट्स की वैल्यूएशन करीब 10 फीसदी ज्यादा हो सकती है। 3पी इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के फाउंडर और चीफ इनवेस्टमेंट अफसर प्रशांत जैन ने मनीकंट्रोल को यह बताया। उन्होंने कहा कि मार्केट का रिटर्न 12-13 फीसदी अर्निंग्स ग्रोथ (सीएजीआर) के बराबार होना चाहिए। दरअसल, इंडिया ऐसा देश है जहां इनफ्लेशन ज्यादा नहीं है। इसलिए किसी सेक्टर में मार्जिन में इम्प्रूवमेंट की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। जैन को इनवेस्टमेंट और कैपिटल मार्केट का व्यापक अनुभव है। वह इंडिया के सबसे बड़े फंड मैनेजर्स में से एक हैं।
