Get App

Gold Price Today: गणेश चतुर्थी पर सोना आया और नीचे, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक गिरा भाव

Gold Price Today: बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 220 रुपये तक ​फिसली। चांदी 5000 रुपये सस्ती हुई। अगस्त में सोने के गहनों का कुल निर्यात सालाना आधार पर 11.81 प्रतिशत बढ़ा। दूसरी ओर चांदी के गहनों का निर्यात 39.66 प्रतिशत घटा

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 7:42 AM
Gold Price Today: गणेश चतुर्थी पर सोना आया और नीचे, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक गिरा भाव
मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर देश में सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अन्य शहरों में भी भाव नीचे आया है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 220 रुपये तक ​फिसली। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 200 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें