Get App

Vijay Kedia Portfolio: विजय केडिया के दो स्टॉक्स 40% तक डाउन, जानिए निवेशकों को क्यों रखनी चाहिए नजर

Vijay Kedia Portfolio: विजय केडिया के पोर्टफोलियो के दो स्टॉक्स पिछले छह महीनों में 35 से 40 प्रतिशत तक गिर चुके हैं। इसके बावजूद केडिया इन कंपनियों में बने हुए हैं, जिससे निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर बनी हुई है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 4:31 PM
Vijay Kedia Portfolio: विजय केडिया के दो स्टॉक्स 40% तक डाउन, जानिए निवेशकों को क्यों रखनी चाहिए नजर
विजय केडिया ने मार्च 2024 की तिमाही में Global Vectra Helicorp को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा था।

Vijay Kedia Portfolio: विजय केडिया उन निवेशकों में हैं, जो बाजार के शोर से ज्यादा कंपनी के लंबे समय के संभावित भविष्य पर भरोसा करते हैं। उनकी निवेश रणनीति SMILE पर आधारित है। SMILE का मतलब है Small in Size, Medium in Experience, Large in Aspiration और Extra Large in Market Potential। यानी ऐसी कंपनियां जो अभी छोटी हों, अनुभव रखती हों, बड़े लक्ष्य रखती हों और जिनका बाजार बहुत बड़ा हो सकता हो।

दिलचस्प बात यह है कि उनके पोर्टफोलियो के दो पसंदीदा स्टॉक्स पिछले छह महीनों में 35 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं। आम निवेशक ऐसी गिरावट देखकर स्टॉक बेच सकता है, लेकिन केडिया अब भी इन कंपनियों में बने हुए हैं। इससे संकेत मिलता है कि वह इन कंपनियों में भविष्य में सुधार की उम्मीद देख रहे हैं।

Sudarshan Chemical

1974 में स्थापित Sudarshan Chemical Industries पिगमेंट बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक पिगमेंट के साथ साथ इंडस्ट्रियल उपकरण भी बनाती है। 5 मार्च 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹6,527 करोड था और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पिगमेंट निर्माता कंपनियों में गिनी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें