सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर में सोमवार को जबरदस्त खरीद देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही शेयर पिछले बंद भाव से 9.5 प्रतिशत तक उछला और BSE पर 110.35 रुपये के हाई तक चला गया। बाद में शेयर 2.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 103.35 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। दरअसल विक्रान इंजीनियरिंग को मध्य प्रदेश में कुल 45.75 मेगावाट (AC) क्षमता वाले ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए MP ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। ये कॉन्ट्रैक्ट सूर्य मित्र कृषि फीडर्स स्कीम के तहत सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट्स के इम्प्लीमेंटेशन से संबंधित हैं। इसमें PM-कुसुम कार्यक्रम के हिस्से के रूप में फीडर सोलराइजेशन शामिल है।
