Get App

Vodafone Idea Stocks: वोडाफोन आइडिया को सरकार से मिलेगी ₹84,000 करोड़ की राहत? शेयरों में तेजी, अब कंपनी का आया बयान

Vodafone Idea Stocks: Vodafone Idea Stocks: मुश्किलों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों मंगलवार 24 जून 7 फीसदी तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी एक मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि सरकार कंपनी को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया मामले में बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। लेकिन अब कंपनी ने शाम होते-होते इन सभी अटकलों पर ब्रेक लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी कर दिया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 6:49 PM
Vodafone Idea Stocks: वोडाफोन आइडिया को सरकार से मिलेगी ₹84,000 करोड़ की राहत? शेयरों में तेजी, अब कंपनी का आया बयान
Vodafone Idea Stocks: मार्च 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया पर कुल AGR बकाया ₹83,400 करोड़ है

Vodafone Idea Stocks: मुश्किलों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर मंगलवार 24 जून को सुर्खियों में रहे। कंपनी के शेयरों में कारोबार के दौरान 7 फीसदी तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी एक मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि सरकार कंपनी को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया मामले में बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। लेकिन अब कंपनी ने शाम होते-होते इन सभी अटकलों पर ब्रेक लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी कर दिया है।

वोडाफोन आइडिया ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, “हमें सरकार से इस विषय में कोई भी औपचारिक सूचना नहीं मिली है। अगर इस मामले से जुड़ी कोई भी प्रासंगिक जानकारी मिलती है, तो हम नियमानुसार उसका खुलासा करेंगे।”

बाजार में उछाल, लेकिन आधार नहीं!

मंगलवार के कारोबार के दौरान वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 7% तक की तेजी देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार AGR बकाया चुकाने की समयसीमा को 20 साल तक बढ़ाने और ब्याज कैलकुलेशन के तरीके को कंपाउंड इंटरेस्ट से सिंपल इंटरेस्ट में बदलने पर विचार कर रही है। साथ ही ऐसी अटकलें भी थीं कि कंपनी को हर साल ₹1,000–1,500 करोड़ के टोकन पेमेंट की छूट मिल सकती है, जब तक कि इस मामले का अंतिम समाधान न निकल आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें