Vodafone Idea FPO: टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया 18,000 करोड़ रुपये तक का FPO (Follow on Offer) ला रही है। यह 18 अप्रैल को खुलकर 22 अप्रैल को बंद होगा। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनवेस्टमेंट फर्म GQG Partners और SBI म्यूचुअल फंड इस FPO में कुल मिलाकर 80 करोड़ डॉलर (लगभग 6,500 करोड़ रुपये) तक निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका की GQG भारत में जन्मे एग्जीक्यूटिव राजीव जैन के संचालन वाली कंपनी है। इसने वोडाफोन आइडिया के FPO में लगभग 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।
