Vodafone Idea FPO: वोडाफोन आइडिया (Voda Idea) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) आज यानी 18 अप्रैल था। इस इश्यू का 22 अप्रैल यानि आज आखिरी दिन है। Vodafone Idea का इश्यू दो दिनों में सिर्फ 36 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है। इश्यू जारी करने से पहले Vodafone Idea ने करीब 60 एंकर इनवेस्टर्स से 5000 करोड़ रुपए जुटाए थे। कंपनी का FPO आज बंद होने वाला है। ऐसे में जान लीजिए कि क्या इसमें आपको पैसा लगाना चाहिए या दूर से बैठकर तमाशा देखना ही बेहतर है।
