Get App

Vodafone Idea Shares: 52-वीक हाई पर पहुंचा शेयर, अगस्त के निचले स्तर से 100% उछला भाव, ये हैं कारण

Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया के शेयरों ने आज 31 दिसंबर अपना पिछले एक साल का नया उच्चतम स्तर छुआ। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2 फीसदी से अधिक उछलकर 12.36 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो इसका नया 52-वीक हाई है। यह शेयर अब अगस्त में बनाए अपने निचले स्तर से करीब 100 फीसदी से अधिक उछल चुका है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 1:35 PM
Vodafone Idea Shares: 52-वीक हाई पर पहुंचा शेयर, अगस्त के निचले स्तर से 100% उछला भाव, ये हैं कारण
Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया का शेयर अगस्त में 6.12 रुपये के 52-वीक लो तक गिर गया था

Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया के शेयरों ने आज 31 दिसंबर अपना पिछले एक साल का नया उच्चतम स्तर छुआ। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2 फीसदी से अधिक उछलकर 12.36 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो इसका नया 52-वीक हाई है। यह शेयर अब अगस्त में बनाए अपने निचले स्तर से करीब 100 फीसदी से अधिक उछल चुका है।

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में इस तेजी के पीछे मुख्य वजह AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) बकाये पर सरकार की ओर से राहत मिलने की बढ़ती उम्मीद बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक में वोडाफोन आइडिया के AGR राहत प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।

AGR राहत को लेकर क्या है चर्चा?

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने पहले कहा था कि सरकार वोडाफोन आइडिया के AGR बकाया की दोबारा समीक्षा कर रही है और साल के अंत तक किसी राहत पैकेज का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ब्याज, जुर्माने और जुर्माने पर लगने वाले ब्याज में आंशिक या पूर्ण छूट देने पर विचार कर सकती है, जो कुल AGR देनदारी का बड़ा हिस्सा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें