Get App

Voda Idea Shares: Kumar Mangalam Birla ने इस भाव पर खरीदे 4 करोड़ शेयर, चहक उठे निवेशक

Voda Idea Shares: वोडा आइडिया के प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने बजट के आस-पास कंपनी में हिस्सेदारी और बढ़ाई। इस खुलासे पर आज वोडा आइडिया के शेयर रॉकेट बन गए। जानिए कुमार मंगलम की पहले कितनी हिस्सेदारी थी, अब कितनी है और उन्होंने इस बार किस भाव पर कितने शेयर खरीदे? कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:13 PM
Voda Idea Shares: Kumar Mangalam Birla ने इस भाव पर खरीदे 4 करोड़ शेयर, चहक उठे निवेशक
Voda Idea के शेयरों ने पिछले साल निवेशकों की धड़ाधड़ कमाई कराई थी और महज चार ही महीने में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया था।

Voda Idea Shares: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। यह तेजी इसलिए आई क्योंकि प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने बजट के आस-पास अपनी हिस्सेदारी कंपनी में बढ़ा ली। इस खुलासे पर निवेशक चहक उठे और धड़ाधड़ शेयरों की खरीदारी करने लगे जिससे शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 4.04% की बढ़त के साथ ₹11.58 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.67% उछलकर ₹11.65 के भाव (Voda Idea Share Price) तक पहुंच गया था।

Kumar Mangalam Birla ने किस भाव पर खरीदे Voda Idea के शेयर?

कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडा आइडिया के शेयरों की खरीदारी ओपन मार्केट में की है। उन्होंने 30 जनवरी यानी बजट पेश होने के ठीक एक कारोबारी दिन पहले से 1 फरवरी यानी बजट पेश होने के दिन ओपन मार्केट में इसे 4.09 करोड़ शेयरों की खरीदारी की। इसमें से 2.21 करोड़ शेयर उन्होंने 30 जनवरी को खरीदे और यह लेन-देन प्रति शेयर ₹10.95 के औसत भाव पर हुआ। वहीं 1 फरवरी को उन्होंने 1.88 करोड़ शेयर और खरीदे और इस बार ₹11.13 के औसत भाव पर लेन-देन हुआ। इन दोनों में जितने शेयरों का लेन-देन हुआ, वह कंपनी की करीब 0.03% हिस्सेदारी के बराबर है।। इससे पहले दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों की बात करें तो कुमार मंगलम बिड़ला की कंपनी में 0.02% हिस्सेदारी थी यानी उनके पास 1.94 करोड़ शेयर थे। वहीं दिसंबर 2025 के आखिरी में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 25.5% थी।

कैसी है वोडा आइडिया की कारोबारी सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें