Voda Idea Share Price: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया पर लोगों का भरोसा धीरे-धीरे लौटता दिख रहा है। लगातार तीसरे महीने अप्रैल में इसने नेट सब्सक्राइबर्स जोड़े यानी कि जितने सब्सक्राइबर्स ने इसे छो़डा, उससे अधिक इसने जोड़ा। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स से भी इसे बूस्ट मिला है। शुरुआती कारोबार में ही दो तगड़े सपोर्ट पर यह एक साल के हाई पर पहुंच गया लेकिन फिर मुनाफावसूली के चलते नीचे आ गया। हालांकि फिर रिकवरी भी हुई। आज बीएसई पर यह 0.28% की बढ़त के साथ ₹14.19 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 0.99% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई लेवल ₹14.29 पर पहुंच गया था।
