Voda Idea Q4 Result: वोडा आइडिया के शेयरों पर सोमवार 18 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कर्ज के भारी बोझ से दबी टेलीकॉम कंपनी मार्च 2026 तिमाही में ₹51,970 करोड़ के मुनाफे में आ गई जबकि एक तिमाही पहले यानी अक्टूबर-दिसंबर 2025 में इसे ₹5286 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी ने शनिवार 16 मई को अपने कारोबारी नतीजे पेश किए थे और उसके एक दिन पहले यानी शुक्रवार 15 मई को इसके शेयरों ने धमाल मचा दिया था और एक साल के हाई पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को बीएसई पर यह 0.08% की गिरावट के साथ ₹12.96 पर बंद हुआ था लेकिन इंट्रा-डे में यह 2.85% उछलकर एक साल के हाई ₹13.34 पर पहुंच गया था।
