Get App

Vodafone Idea Share: 6 महीने में 70% चढ़ा स्टॉक, एक्सपर्ट भी बुलिश; जानिए अब क्या करें निवेशक

Vodafone Idea Share: वोडाफोन आइडिया का शेयर छह महीनों में 70 फीसदी चढ़ चुका है। टेक्निकल चार्ट बुलिश हैं और एक्सपर्ट्स का भरोसा बढ़ा है। अब सवाल है कि क्या शेयरों दबाव का दौर खत्म हो गया है और निवेशकों को अब क्या रणनीति अपनानी चाहिए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 4:32 PM
Vodafone Idea Share: 6 महीने में 70% चढ़ा स्टॉक, एक्सपर्ट भी बुलिश; जानिए अब क्या करें निवेशक
वोडाफोन आइडिया का शेयर बुधवार को 0.17% की मामूली बढ़त के साथ 12.03 रुपये पर बंद हुआ।

Vodafone Idea Share: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में हाल के महीनों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बीते छह महीनों में शेयर करीब 70 फीसदी चढ़ चुका है।

इस तेजी की वजह से मार्केट एक्सपर्ट्स के बीच भी स्टॉक को लेकर भरोसा बढ़ा है। चार्ट पर टेक्निकल ट्रेंड्स साफ तौर पर बुलिश नजर आ रहे हैं, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब शेयर के लिए दबाव का दौर खत्म हो चुका है और क्या आगे इसमें रफ्तार देखने को मिलेगी।

एक्सपर्ट की राय: अब कहां जा सकता है शेयर

सेबी-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट Manas Jaiswal के मुताबिक, स्टॉक में मजबूती जरूर दिख रही है, लेकिन यह मान लेना कि अब शेयर सीधे आसमान छू लेगा, सही नहीं होगा। हालांकि, यह भी उतना ही सच है कि लंबे समय के बाद स्टॉक ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें