बजट के पहले बाजार में वौलेटिलिटी संभव, इन सेक्टर और शेयरों में बनेगा पैसा: राहुल अरोड़ा

राहुल अरोड़ा ने कहा कि यूएस में नई सरकार, यूनियन बजट, आरबीआई पॉलिसी, अर्निंग सीजन जैसे कई अहम इवेंट्स का बाजार इंतजार कर रहा है जिसके चलते अगले 45 दिन बाजार के लिए काफी अहम होने वाले हैं। ऐसे में बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 12:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राहुल ने आगे बताया कि सरकार के कैपेक्स खर्च से मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर अच्छा करते नजर आएंगे। सरकार का इंफ्रा पर खर्च बढ़ने की उम्मीद है।

Nirmal Bang Institutional Equities के CEO राहुल अरोड़ा का कहना है कि बजट के पहले बाजार के लिए काफी अहम होंगे। 2 हफ्तों के बाद से कंपनियों के तिमाही नतीजों की पेशकेश शुरु हो जाएगी। यूएस में नई सरकार, यूनियन बजट, आरबीआई पॉलिसी, अर्निंग सीजन जैसे कई अहम इवेंट्स का बाजार इंतजार कर रहा है जिसके चलते अगले 45 दिन बाजार के लिए काफी अहम होने वाले हैं। ऐसे में बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिल सकती है। लेकिन इस बाजार में चुनिंदा शेयरों में निवेश के काफी मौके मिलेंगे।

इन शेयरों में बनेगा पैसा

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि FY26 बैंकिंग सेक्टर के लिए चुनौती भरा रह सकता है। FY26 के लिए ज्यादातर बैंक के एनआई और प्रॉफिट ग्रोथ 9-13 फीसदी की बीच हो सकते है। डिपॉजिट रेट में बढ़त के चलते NIM कैसे वर्कआउट होते है यह देखना होगा। हालांकि काफी सारे ब्रोकरेजज का ओवरवेट सेक्टर रहा है। बैंकिंग सेक्टर के वैल्यूएशन काफी रिजनेबल (वाजिब) नजर आ रहे है। लॉर्ज प्राइवेट बैंक के आईसीआईसीआई बैंक , एसबीआई और एचडीएफसी बैंक शेयरों में निवेश किया जा सकता है। वहीं मिडकैप में फेडरल बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश किया जा सकता है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में मौजूदा स्तर से 25 फीसदी ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है।


वहीं   आईसीआईसीआई प्रु हमें निवेश के लिहाज से पसंद आ रहा है। इस शेयर में मौजूदा स्तर से 15 फीसदी का उछाल संभव है। वहीं हाउसिंग फाइनेंस में हुडको , पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस  भी पसंदीदा लिस्ट में शामिल है।

होटल्स, एविएशन सेक्टर में करें निवेश

राहुल अरोड़ा ने कंज्मशन थीम पर बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि ट्रेडिशनल कंज्यूमर स्टेबल कंपनियों में कुछ भी पैसा बनेगा। पिछले 2-3 सालों में अच्छा मौका रहा है उसके बावजूद एफएमसीजी ट्रेडिशनल कंपनियां 5 फीसदी की ग्रोथ वॉल्यूम नहीं दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा झुकाव होटल्स स्टॉक्स पर है। होटल्स स्टॉक्स में हमारी पसंद इंडियन होटल्स है। लेकिन फिलहाल Chalet Hotels का शेयर हमें काफी अच्छा लग रहा है क्योंकि इसके वैल्यूएशन काफी अच्छे है।

वहीं एविएशन सेक्टर भी ओवरवेट नजरिया है। वहीं यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर भी हमें काफी पसंद आ रहा है। यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर मौजूदा स्तर से 20 फीसदी का अर्निंग ग्रोथ दे सकता है। वहीं क्विक सर्विस स्टॉक में वेस्टलाइफ फूड पर मेरा झुकाव रहेगा।

मैन्यूफैक्चरिंग, डिफेंस, कैपिटल गुड्स सेक्टर पर ओवरवेट नजरिया

सरकार के कैपेक्स खर्च से मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर अच्छा करते नजर आएंगे। सरकार का इंफ्रा पर खर्च बढ़ने की उम्मीद है। आनेवाले Q4 के आंकड़ों में डिफेंस कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करती नजर आएंगी। मैन्यूफैक्चरिंग और डिफेंस में ऑर्डर विजिबिलिटी काफी मजबूत है। इन सेक्टर में थोड़ा बहुत टाइम और प्राइस करेक्शन देखने को मिला है। डिफेंस सेक्टर में बीईएल, भारत डायनामिक, बीईएमएल के शेयर काफी पसंद हैं। इस सेक्टर में डेटा पैटर्न, डिक्सन टेक जैसे शेयर काफी अच्छा करते नजर आएंगे।

वहीं कैपिटल गुड्स में केईसी इंटरनेशनल का शेयर काफी पसंद है। इन दोनों के शेयरों के ऑर्डर बुक काफी अच्छे है। इस सेक्टर में ओवरवेट नजरिया बना हुआ है।

बाजार में आगे मिलेंगे निवेश के बेहतर मौके, ग्रोथ वाले सेक्टर की लीडिंग कंपनियों पर करें फोकस- अभय अग्रवाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।