Get App

न्यू एज कंपनियों के लिए मुनाफे में आना बेहद जरूरी, Zomato की तुलना में Nykaa पर ज्यादा हैं बुलिश : करन तौरानी

नायका के लिए सिर्फ उसके फैशन बिजनेस को लेकर ही थोड़ी चिंता नजर आ रही है। यहां अच्छा मुनाफा दिखने में मुश्किल नजर आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 3:14 PM
न्यू एज कंपनियों के लिए मुनाफे में आना बेहद जरूरी, Zomato की तुलना में Nykaa पर ज्यादा हैं बुलिश : करन तौरानी
करन तौरानी Zomato की तुलना में Nykaa पर ज्यादा आशावादी हैं। उनका कहना है कि मुनाफे की बात करें तो ब्यूटी प्रोडक्ट रिटेलर Nykaa का बिजनेस मॉडल ज्यादा बेहतर साबित हुआ है

वर्तमान में न्यू एज इंटरनेट कंपनियों में दिख रही उठापटक की पहले से ही उम्मीद थी। अब आगे इन स्टॉक्स में सुधार के लिए इनका मुनाफे में आना सबसे जरूरी है। ये बातें Elara Securities के SVP-रिसर्च एनालिस्ट करन तौरानी ने CNBC-TV18 के साथ Nykaa और Zomato जैसी न्यू एज कंपनियों के लॉक-इन पीरियड के खत्म होने पर हुई बातचीत में कही हैं।

उन्होंने कहा "इन स्टॉक्स के साथ इस समय जो कुछ भी हो रहा है उसका अंदाजा पहले से ही था। आगे आपको इन इंटरनेट आधारित कंपनियों को लेकर निवेशकों के रुख में बदलाव होता दिखेगा। इस बकेट में शामिल कुछ कंपनियां मजबूती दिखाएंगी। इसकी वजह होगी उनका मुनाफे में आना। मेरा मानना है कि इन कंपनियों को मुनाफे में आना होगा तभी इनका वैल्यूएशन सही साबित हो सकेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि जब इन कंपनियों के IPO आए थे तब अधिकांश न्यू-एज कंपनियों का वैल्यूएशन इनकी बिक्री के आधार पर तय किया गया था। इसकी वजह ये थी कि इनके EBITDA या PAT मार्जिन को जानने का कोई मापक नहीं था। अब आगे इन कंपनियों के मुनाफे पर फोकस जारी रहेगा। मुनाफे में आना ही इनके लिए मूलमंत्र होगा।

न्यू एज इंटरनेट कंपनियों में अब क्या करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें