Voltas Share Price: होम अप्लायंसेज कंपनी वोल्टास लिमिटेड के शेयर में 8 मई को 9 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। मार्च 2024 तिमाही के लिए कंपनी के वित्तीय नतीजे अच्छे नहीं रहने से शेयर में बिकवाली का दबाव है। वोल्टास का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 22.75 प्रतिशत घटकर 110.64 करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट कंपनी के अधिक खर्चों की वजह से है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 143.23 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा कमाया था।
