Vraj Iron and Steel IPO Listing: सरिया बनाने वाली क्रिस्टल व्रज आयरन एंड स्टील (Vraj Iron and Steel) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 126 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 207 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 240.00 रुपये और NSE पर 240.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 15.94 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Vraj Iron and Steel Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर NSE पर यह 252.00रुपये (Vraj Iron and Steel Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 21.74 फीसदी मुनाफे में हैं।
