मुनाफा 21% घटा, फिर भी हर शेयर पर 150 रुपये का भारी डिविडेंड देगी कंपनी

देश की प्रमुख सिगरेट कंपनियों में से एक वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 21.21% घटकर 68.70 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 87.19 करोड़ रुपये था। इसके बावजूद कंपनी ने शेयरधारकों को हर शेयर पर 150 रुपये का भारी डिविडेंड देने का ऐलान किया है

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 10:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
VST इंडस्ट्रीज ने मई 2001 के बाद से अबतक करीब 22 बार डिविडेंड दिया है

देश की प्रमुख सिगरेट कंपनियों में से एक वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 21.21% घटकर 68.70 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 87.19 करोड़ रुपये था। कंपनी का टोटल इनकम भी मार्च तिमाही में 3 फीसदी घटकर 405.16 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 417.70 करोड़ रुपये था। कंपनी का अर्निंग प्रति शेयर (EPS) भी मार्च तिमाही में घटकर 44.49 रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 56.47 रुपये था।

कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद VST इंडस्ट्रीज ने शेयरधारकों को हर शेयर पर 150 रुपये का भारी डिविडेंड देने का ऐलान किया है। VST इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "कंपनी ने योग्य शेयरधारकों को 10 रुपये के फेसवैल्यू पर 1400% यानी 150 रुपये प्रति शयेर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शेयरहोल्डरों से मंजूरी मिलने के एक महीने के अंदर डिविडेंड की राशि शेयरधारकों के खाते में भेज दी जाएगी।"

VST इंडस्ट्रीज पहले ही शेयरधारकों को शानदार डिविडेंड देने के लिए जानी जाती रही है। ट्रेंडलाइन पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने 28 मई 2001 के बाद से अबतक करीब 22 बार डिविडेंड दिया। मौजूद बाजार भाव पर पिछले एक साल की कंपनी की डिविडेंड यील्ड करीब 4.16% है।


यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: हर शेयर पर 60 रुपये डिविडेंड देगी यह मिडकैप कंपनी, 30 जून को तय किया रिकॉर्ड डेट

इस बीच VST इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार 25 अप्रैल को एनएसई पर 0.74% की तेजी के साथ 3,371.95 करोड़ रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 7.98% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 4.09 फीसदी बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।