Get App

Welspun Corp का शेयर 8% से ज्यादा लुढ़का, किस वजह से हुई बिकवाली

Welspun Corp Stock Price: वेलस्पन कॉर्प के बोर्ड ने शेयरधारकों को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 287.28 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने NCD जारी करके 500 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को भी मंजूरी दे दी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 31, 2024 पर 4:06 PM
Welspun Corp का शेयर 8% से ज्यादा लुढ़का, किस वजह से हुई बिकवाली
बीएसई पर सुबह ​वेलस्पन कॉर्प का शेयर लाल निशान में 584.50 रुपये पर खुला।

Welspun Corp Share Price: पाइप कंपनी वेलस्पन कॉरपोरेशन के शेयर में 31 मई को 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दिखी। मार्च 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहने से शेयर टूटा। बीएसई पर सुबह ​वेलस्पन कॉर्प का शेयर लाल निशान में 584.50 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 9.3 प्रतिशत तक नीचे आया और 545 रुपये के लो को छू गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 8.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 549.45 रुपये पर सेटल हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप 14300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 636.95 रुपये और निचला स्तर 252.95 रुपये है। एक दिन पहले कंपनी ने मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के वित्तीय नतीजे जारी किए थे।

वेलस्पन कॉरपोरेशन लिमिटेड का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 287.28 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में शुद्ध मुनाफा 240.08 करोड़ रुपये रहा था। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,543.70 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 4,132.38 करोड़ रुपये थी। तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 4,292.37 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 3,835.55 करोड़ रुपये था।

5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें