Welspun Corp Share Price: वेल्सपन कॉरपोरेशन के शेयरों में मंगलवार 1 अक्टूबर को 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। इसके साथ ही शेयर ने अपने ऑल-टाइम हाई स्तर को छू लिया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को अमेरिकी बाजार से 2,400 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद निवेशकों की ओर से आज इस शेयर की खरीदारी बढ़ गई। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 794.75 रुपये के नए रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गए, जो इसके पिछले बंद से 3.71 प्रतिशत अधिक है।
