Get App

बाजार और FIIs का क्या है सीधा कनेक्शन, अनुज सिंघल से जानें वौलेटाइल बाजार में कौन सी रणनीति बनाएंगी पैसा

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अगर आप मिडकैप और स्मॉलकैप में रहे हैं, बड़ा पैसा बना है। महाराष्ट्र चुनाव के बाद थीम बेस्ड ट्रेड्स में बड़ा पैसा बना है। डिफेंस, PLI, रियल एस्टेट, होटल्स जैसी थीम में बड़ा पैसा बना है। कल दूसरे हाफ में मिडकैप भी गिरे लेकिन उसका कारण था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 8:55 AM
बाजार और FIIs का क्या है सीधा कनेक्शन, अनुज सिंघल से जानें वौलेटाइल बाजार में कौन सी रणनीति बनाएंगी पैसा
अनुज सिंघल ने कहा कि FII बिकवाली का भारतीय बाजार पर भारी असर पड़ रहा है। कल FIIs ने `14,000 Cr की कैश और फ्यूचर्स में बिकवाली की।

आज रात US फेड का पॉलिसी पर फैसला आएगा। ज्यादातर का अनुमान hawkish 25 bps कट का है। फेड दरों में 25 bps कटौती कर सकता है । फेड दरों में pause का संकेत भी दे सकता है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि भारतीय बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव जारी है और यहां से उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है। आज दूसरे हाफ में तेज रिकवरी को आप नकार नहीं सकते। निफ्टी PCR 0.65 पर, शॉर्ट ट्रेडर्स भी पोजीशन लेकर नहीं जाना चाहेंगे। सिर्फ रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से, दूसरे हाफ में रिकवरी संभव है।

बाजार और FIIs का सीधा कनेक्शन

अनुज सिंघल ने कहा कि FII बिकवाली का भारतीय बाजार पर भारी असर पड़ रहा है। कल FIIs ने `14,000 Cr की कैश और फ्यूचर्स में बिकवाली की। कैश में `6410 Cr की बिकवाली, 28 नवंबर के बाद सबसे बड़ी रही। इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में `7600 Cr की कुल बिकवाली की। दिक्कत ये है कि FIIs का मूड स्विंग सब चार्ट बिगाड़ देता है। ज्यादातर FII की बिकवाली 5-6 बड़े शेयरों में केंद्रित होती है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों की गिरावट इंडेक्स में है।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अगर आप मिडकैप और स्मॉलकैप में रहे हैं, बड़ा पैसा बना है। महाराष्ट्र चुनाव के बाद थीम बेस्ड ट्रेड्स में बड़ा पैसा बना है। डिफेंस, PLI, रियल एस्टेट, होटल्स जैसी थीम में बड़ा पैसा बना है। कल दूसरे हाफ में मिडकैप भी गिरे लेकिन उसका कारण था। अगर निफ्टी ने शुक्रवार का 24,180 का निचला स्तर तोड़ा तो सेंटिमेंट काफी खराब होगा। शायद इसलिए कल दूसरे हाफ में मिडकैप में भी बिकवाली आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें