D-Mart Share Price: दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर हाइपरमार्केट चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue SuperMarts) के शेयर रॉकेट बन गए। इसकी सेल्स 17.5 फीसदी बढ़ी जो कई तिमाहियों में सबसे अधिक रही। इस धमाकेदार नतीजे पर डीमार्ट की पैरेंट कंपनी के शेयर 15 फीसदी से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 11.21 फीसदी के उछाल के साथ 4023.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 15.13 फीसदी उछलकर 4165.00 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
