NALCO Shares: नालको के शेयर क्यों बने रॉकेट? 8% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, अब भी पैसे लगाने का मौका?

NALCO Share Price: एलुमिनियम कंपनी नेशनल एलुमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयरों की आज इतनी ताबड़तोड़ खरीदारी हो रही है कि यह 8 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों का ढाई गुना से अधिक कर दिया है। अब इसकी चाल आगे कैसी रहेगी, इसे लेकर जानिए ब्रोकरेज का क्या कहना है?

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एलुमिनियम मार्केट में सप्लाई काफी टाइट है और ब्रोकरेज का मानना है कि इसका फायदा उठाने के लिए नालको काफी मजबूत स्थिति में है।

NALCO Share Price: एलुमिनियम कंपनी नेशनल एलुमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयरों की आज इतनी ताबड़तोड़ खरीदारी हो रही है कि यह 8 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों का ढाई गुना से अधिक कर दिया है। अब इसकी चाल आगे कैसी रहेगी, इसे लेकर ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से संकेत मिल रहा है कि मौजूदा लेवल पर भी खरीदारी कर सकते हैं। आज BSE पर यह 6.54 फीसदी की बढ़त के साथ 224.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.06 फीसदी उछलकर 227.35 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 88.55 रुपये पर था यानी कि एक साल से भी कम समय में निवेशकों का पैसा करीब 155 फीसदी बढ़ा।

NALCO के शेयरों में तेजी की वजह?

अब सवाल ये उठता है कि नालको के शेयरों को खरीदने के लिए इतनी होड़ क्यों मची हुई है? इसकी वजह ये है कि ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इसकी रेटिंग अपग्रेड कर दिया है। रेटिंग अपग्रेड करने के साथ-साथ ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसके शेयर 235 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं जोकि मौजूदा लेवल से करीब 5 फीसदी अपसाइड है


नालको की रेटिंग क्यों हुई अपग्रेड?

एलुमिनियम मार्केट में सप्लाई काफी टाइट है और ब्रोकरेज का मानना है कि इसका फायदा उठाने के लिए नालको काफी मजबूत स्थिति में है। चीन के युन्नान में फिर से काम शुरू होने के चलते एलुमिनियम का उत्पादन बढ़ा है और वैश्विक स्तर पर मांग कमजोर हुई है तो इससे नियर टर्म में एलुमिनियम के कमी को कम करने में मदद मिलेगी लेतिन ब्रोकरेज का कहना है कि मीडियम टर्म में इसकी कमी बनी ही रहने ही वाली है। यह अनुमान इस उम्मीद पर है कि जैसे-जैसे चीन में उत्पादन सालाना 45.5 टन क्षमता के करीब पहुंचता है, एनर्जी ट्रांजिशन के चलते जो मांग है, वह मजबूत बनी रहेगी। मीडियम टर्म में ग्रोथ के लिहाज से लागत के दबावों को कम करने के लिए इंसेंटिव प्राइसिंग की जरूरत पड़ेगी जो नालको को सपोर्ट करेगा।

इन सबके अलावा कैप्टिव कोल माइन के चालू होने से वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को लागत कम करने में मदद मिली है और ब्रोकरेज के मुताबिक आगे भी इसकी लागत कम होगी। इन सबको देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2025 के EBITDA के अनुमान में 8 फीसदी, वित्त वर्ष 2026 के लिए 11 फीसदी और वित्त वर्ष 2027 के लिए 17 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म ने नालको के लिए EV/EBITDA के लिए अब 5.5x की बजाय 7x का अनुमान लगाया है क्योंकि वित्त वर्ष 2027 से इसकी वॉल्यूम ग्रोथ फेज शुरू हो जाएगी।

NMDC Shares: लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद फिसला शेयर, लेकिन इस खुलासे पर लौटे खरीदार

NTPC Shares: राजस्थान सरकार से बनी बात, एनटीपीसी के शेयरों ने पकड़ी स्पीड

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।