Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयर आज दो फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई के काफी करीब पहुंच गए। वॉल्यूम एक्टिविटी भी काफी बढ़ी है। आज बीएसई और एनएसई पर इसके करीब 5.5 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ। कारोबार की शुरुआत में यह रेड जोन में खुला था और थोड़ी देर तक दबावों से जूझने के बाद यह ग्रीन जोन में आया और दिन के आखिरी तक ग्रीन जोन में बना रहा। एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल होने और डेरिवेटिव्स सेगमेंट में एंट्री की रिपोर्ट पर इसके शेयरों को सपोर्ट मिला और यह इंट्रा-डे में 2.12 फीसदी उछलकर 204.60 रुपये पर पहुंच गया। 13 मई 2024 को यह 207.30 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। दिन के आखिरी में आज BSE पर यह 1.85 फीसदी की बढ़त के साथ 204.05 रुपये पर बंद हुआ है।
