RK Swamy Share Price: मार्केटिंग सर्विसेज कंपनी आरके स्वामी (RK Swamy) के शेयरों की आज घरेलू स्टॉक मार्केट में करीब 13 फीसदी डिस्काउंट पर एंट्री हुई है। इसके आईपीओ के तहत 288 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE पर इसकी 252.00 रुपये और NSE पर 250.00 रुपये पर एंट्री हुई। लिस्टिंग के पहले भी ग्रे मार्केट में इसके शेयरों को लेकर मार्केट में कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही थी जबकि जब आईपीओ खुला था तो इसके शेयर 90 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर थे जो धीरे-धीरे घटकर आईपीओ क्लोजिंग के दिन 17 रुपए पर और फिर अगले दिन (-) 5 रुपये पर आ गया। अब शेयरों की लिस्टिंग हो गई है तो एक्सपर्ट्स इसे लेकर निवेशकों को सतर्क कर रहे हैं।
