Stock Tips: लोकसभा चुनाव के नतीजे जिस दिन आए थे यानी 4 जून को, पावर सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों आरईसी (REC) और पीएफसी (PFC) के शेयर 25 फीसदी तक टूट गए थे। हालांकि दोनों ही शेयरों में लगभग पूरी रिकवरी हो चुकी है। आज की बात करें तो दोनों ही शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की बात करें तो यह 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 549.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। एक दिन पहले इंट्रा-डे में यह 559.60 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। अब REC की बात करें तो BSE पर यह 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 612.15 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 619.20 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें आगे भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
REC और PFC के लिए ये लेवल हैं अहम
टेक्निकल चार्ट पर दोनों ही स्टॉक्स न तो ओवरबॉट और न ही ओवरसोल्ड जोन में हैं। आरईसी का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 69 और पीएफसी का 68.6 है। 70 से ऊपर आरएसआई होने का मतलब शेयर ओवरबॉट जोन में होता है। ट्रेडबुल सिक्योरिटीज के सच्चितानंद उत्तेकर का मानना है कि आरईसी 665 रुपये की तरफ बढ़ रहा है जबकि पीएफसी 610 का लेवल छू सकता है। सच्चितानंद के मुताबिक दोनों ही शेयरों को लेकर समान ही रुझान है। यहां तक कि ट्रेंड स्ट्रेंथ इंडिकेटर्स भी समान हैं। सच्चितानंद का अनुमान है कि इनकी तेजी का रुझान बना रहेगा क्योंकि बजट आने वाला है।
दोनों में समान पैटर्न, लेकिन पीएफसी में एक दिक्कत
आनंद राठी के सीनियर मैनेजर (इक्विटी रिसर्च) जिगर एस पटेल का कहना है कि आरईसी ने वीकली चार्ट पर स्पष्ट तरीके से ब्रेकआउट किया जिससे इसमें बुलिश रुझान के संकेत मिल रहे हैं। जिगर का कहना है कि तीन हफ्ते से इस शेयर में 21 दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के आस-पास कंसालिडेशन हो रहा है। इसने ब्रेकआउट के लिए मजबूत बेस तैयार किया। अब यह पिछले हफ्ते के हाई के ऊपर बने रहने में कामयाब हो गया है। इसने प्राइस एक्शन और वीकली चार्ट पर MACD, दोनों पर बेयरेश ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है जो इसमें बुलिश रुझान का संकेत है। इस एनालिसिस के आधार पर जिगर पटेल ने 635 रुपये के टारगेट प्राइस पर 600-605 रुपये की प्राइस रेंज में इसे खरीदने की सलाह दी है। 585 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस भी रखें।
जिगर के मुताबिक पीएफसी में भी ऐसा ही पैटर्न दिख रहा है। हालांकि यहां चिंता की बात ये है कि इसने 559 के पुराने रेजिस्टेंस लेवल को अभी पार नहीं किया है। उन्होंने निवेशकों को 550-555 रुपये की रेंज में मुनाफा बुक करने की सलाह दी है। वहीं अगर यह शेयर 559 रुपये के पार जाकर बंद होता है तो निवेशक इसमें लॉन्ग पोजिशन ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।