Get App

TCS Share Price: बायबैक के ऐलान से एक साल के हाई पर शेयर, लेकिन ब्रोकरेज ने इस कारण किया सावधान

Tata Group Stocks: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने शेयरों के बायबैक का ऐलान क्या किया, कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी इसके शेयरों को लेकर निवेशक टूट पड़े हैं। जोरदार खरीदारी के चलते इसके शेयर इंट्रा-डे में डेढ़ फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई लेवल पर पहुंच गए। इस तेजी का फायदा उठाते हुए कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिसके चलते भाव नरम हुए हैं लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 09, 2023 पर 3:56 PM
TCS Share Price: बायबैक के ऐलान से एक साल के हाई पर शेयर, लेकिन ब्रोकरेज ने इस कारण किया सावधान
TCS ने 6 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में शेयर बायबैक को लेकर जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कंपनी के शेयरों को निवेशकों से वापस खरीदने यानी बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

Tata Group Stocks: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने शेयरों के बायबैक का ऐलान क्या किया, कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी इसके शेयरों को लेकर निवेशक टूट पड़े हैं। जोरदार खरीदारी के चलते इसके शेयर इंट्रा-डे में डेढ़ फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई लेवल पर पहुंच गए। इस तेजी का फायदा उठाते हुए कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिसके चलते भाव नरम हुए हैं लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.47 फीसदी की मजबूती के साथ 3637.25 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.65 फीसदी चढ़कर 3680.00 रुपये (TCS Share Price) पर पहुंच गया था। वहीं BSE Sensex की बात करें तो इसमें करीब 0.40 फीसदी की गिरावट दिख रही है।

Share Buyback को लेकर क्या कहा TCS ने

टीसीएस ने 6 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में शेयर बायबैक को लेकर जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कंपनी के शेयरों को निवेशकों से वापस खरीदने यानी बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इस पर 11 अक्टूबर को होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें