Get App

विदेशी निवेशकों की शेयर बाजार में कब होगी वापसी, क्या कह रहे एक्सपर्ट?

लगातार बिकवाली के बाद क्या विदेशी निवेशक फिर से भारत लौटेंगे? जानिए क्यों एक्सपर्ट्स को भारतीय बाजार में उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2025 पर 11:17 PM
विदेशी निवेशकों की शेयर बाजार में कब होगी वापसी, क्या कह रहे एक्सपर्ट?
अप्रैल में अब तक कुल निकासी ₹35,641 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) पिछले काफी समय भारतीय बाजार में बड़ी बिकवाली कर रहे हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का मानना है कि जैसे ही वैश्विक अस्थिरता कम होगी, वे एक बार फिर भारत लौट सकते हैं क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर मजबूत रहने की उम्मीद है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

Geojit Financial Services के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार को उम्मीद है कि जैसे ही मैक्रोइकोनॉमिक दबाव कम होंगे, FPI दोबारा निवेश की ओर लौट सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर दोनों अर्थव्यवस्थाओं को मंदी की ओर धकेल सकता है। इसके उलट भारत FY26 में करीब 6% की दर से बढ़ सकता है, जो इसे एक मजबूत विकल्प बनाएगा। यही तुलनात्मक मजबूती वैश्विक बाजारों में स्पष्टता आते ही विदेशी पूंजी को भारत की ओर खींच सकती है।'

विजयकुमार इस उथल-पुथल के लिए अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के चलते वैश्विक बाजारों में बढ़ी घबराहट को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने बताया, 'FPI ने मार्च के अंत में थोड़ी खरीदारी शुरू की थी, लेकिन जब बाजार में फिर से अस्थिरता बढ़ी, तो उन्होंने दोबारा बिकवाली शुरू कर दी।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें