Whirlpool India: व्हर्लपूल इंडिया के शेयरों में 10% की तेजी, Bosch कर सकती है इसकी अमेरिकी बिजनेस का अधिग्रहण

Whirlpool India Share Price: व्हर्लपूल इंडिया के शेयर आज 27 जून को 9 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई है कि जर्मन इंजीनियरिंग ग्रुप, रॉबर्ट बॉश (Robert Bosch) इसकी अमेरिकी कंपनी व्हर्लपूल यूएस (Whirlpool US) को खरीदने के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया की पैरेंट कंपनी ने इस साल फरवरी में 24% हिस्सेदारी बेच दी थी

Whirlpool India Share Price: व्हर्लपूल इंडिया के शेयर आज 27 जून को 9 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई है कि जर्मन इंजीनियरिंग ग्रुप, रॉबर्ट बॉश (Robert Bosch) इसकी अमेरिकी कंपनी व्हर्लपूल यूएस (Whirlpool US) को खरीदने के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक खबर में बताया कि इस कदम से बॉश को घरेलू अप्लायंस मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। खासकर ऐसे में जब उसकी एशियाई राइवल कंपनियों के साथ कॉम्पिटीशन में तेजी आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन कंपनी व्हर्लपूल के लिए प्रस्ताव देने की संभावना पर चर्चा कर रही है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 4.8 बिलियन डॉलर है।

व्हर्लपूल हाल के सालों में एक बड़ी रिस्ट्रक्चरिंग से गुजर रही है, जिसके तहत इसने अपने यूरोपीय बिजनेस को एक नई कंपनी में समेट दिया है, जिसका नियंत्रण उसकी तुर्की की राइवल कंपनी आर्सेलिक के पास है। इसके अलावा उसने अपने मिडिल ईस्ट और अफ्रीकी बिजनेस को भी बेच दिया है।


व्हर्लपूल ऑफ इंडिया की पैरेंट कंपनी व्हर्लपूल कॉरपोरेशन ने इस साल फरवरी में इसमें 24 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी थी। इन शेयरों को 46.8 करोड़ डॉलर में बेचा गया था। यह बिक्री मॉरीशस में स्थिति उसकी सहायक कंपनी के जरिए की गई। डील के बाद व्हर्लपूल इंडिया में उसकी हिस्सेदारी 75 प्रतिशत से घटाकर 51 प्रतिशत पर आ गई।

बीएसई के बल्क डील डेटा के मुताबिक, इस हिस्सेदारी को SBI म्यूचुअल फंड, सोसाइटी जनरल, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और तीन अन्य ने 1,277 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे थे।

ब्रोकरेज का क्या है रुझान?

व्हर्लपूल ऑफ इंडिया की प्रमोटर कंपनी ने जब से शेयर बेचे हैं, इसके भाव में तेजी जोरदार आई है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 1350 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि व्हर्लपूल का मार्केट शेयर और प्रोडक्ट मिक्स सुधर रहा है और पीक सीजन भी चल रहा है। इससे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के कारोबार को सपोर्ट मिलेगा।

हालांकि वोल्टास बेको से बढ़ते कॉम्पटीशन, कमोडिटी के बढ़ते भाव और पैरेंट कंपनी व्हर्लपूल कॉरपोरेशन के लेवरेज पोजिशन के चलते इसके शेयरों को लेकर ब्रोकरेज काफी चिंतित है। इसे कवर करने वाले 13 एनालिस्ट्स में से 6 ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है, तीन ने होल्ड और चार ने सेल रेटिंग दी है।

यह भी पढ़ें- अल्ट्राटेक के लिए इंडिया सीमेंट डील अच्छी नहीं, बाजार में यहां से 5-7% की और तेजी मुमकिन: राकेश अरोड़ा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।