Godawari Power Share: एक एग्रीमेंट पर शेयर रॉकेट, ताबड़तोड़ खरीदारी से पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

Why Godawari Power Shares Jump: बिकवाली के माहौल में गोदावरी पावर एंड इस्पात के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। 8 फीसदी से अधिक उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। यह तेजी एक एग्रीमेंट के चलते आई है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर Godawari Power and Ispat का शुद्ध मुनाफा 38.1 फीसदी गिरकर 159.1 करोड़ रुपये पर आ गया और रेवेन्यू भी 1.8 फीसदी फिसलकर 1267.6 करोड़ रुपये पर आ गया।

Godawari Power Share Price: बिकवाली के माहौल में गोदावरी पावर एंड इस्पात के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। 8 फीसदी से अधिक उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। गोदावरी पावर एंड इस्पात के शेयरों की यह तेजी गेल (GAIL) के साथ एक एग्रीमेंट के चलते आई है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 235.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.33 फीसदी के उछाल के साथ 253.60 रुपये के भाव पर पहुंच गया था।

Godawari Power और GAIL के बीच क्या हुआ है एग्रीमेंट?

गोदावरी पावर एंड इस्पात ने ऐलान किया है कि इसने गेल इंडिया से आरएलएनजी (रीगैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की सप्लाई के लिए एग्रीमेंट हुआ है। यह गैस इसके अगले पेलेट प्लांट के लिए है। यह एग्रीमेंट सात साल के लिए हुआ है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। गोदावरी पावर एंड इस्पात को वर्ष 1999 में कैप्टिव पावर जेनेरेशन वाले इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट को डेवलप करने के लिए शुरू किया गया था। यह स्टील इंडस्ट्री की अहम कंपनी है और इसे माइल्ड स्टील वायर बनाने में महारत हासिल है। इसके कारोबारी सेहत की बात करें तो सितंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर इसका शुद्ध मुनाफा 38.1 फीसदी गिरकर 159.1 करोड़ रुपये पर आ गया और रेवेन्यू भी 1.8 फीसदी फिसलकर 1267.6 करोड़ रुपये पर आ गया।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

गोदावरी पावर के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। 20 मार्च 2024 को यह 131.60 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 9 ही महीने में यह करीब 93 फीसदी उछलकर आज 12 दिसंबर 2024 को 253.60 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। इस महीने यह 31 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

PSU Stocks: दो वजहों से अभी और टूटेगा यह पीएसयू स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

Emerald Tyre में लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, ₹95 के शेयर का बड़ा धमाल, एंट्री करते ही अपर सर्किट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।