Get App

Gold Silver Prices: ₹6000 सस्ता हुआ सोना, चांदी ₹16000 फिसली; जानिए किस वजह से आई बड़ी गिरावट

Gold Silver Prices: MCX पर सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना करीब ₹6000 और चांदी ₹16000 से ज्यादा टूट गई। जानिए ईरान-इजरायल युद्ध गहराने के बावजूद सोने और चांदी में बड़ी गिरावट क्यों आई है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 2:30 PM
Gold Silver Prices: ₹6000 सस्ता हुआ सोना, चांदी ₹16000 फिसली; जानिए किस वजह से आई बड़ी गिरावट
सोना और चांदी पर दबाव की सबसे बड़ी वजह मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख है।

Gold Silver Prices: सोने और चांदी में गुरुवार, 19 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रेट 4% और चांदी 7% से ज्यादा फिसल गई। इसकी बड़ी वजह मजबूत अमेरिकी डॉलर और ऊंची ब्याज दरों को लेकर बनी चिंता रही।

MCX पर सोना और चांदी के भाव

MCX पर सोना दोपहर 2.15 बजे तक 4.04% यानी ₹6000 से ज्यादा गिरकर ₹1,46,859 पर था। वहीं, चांदी 7.60% यानी ₹18000 से ज्यादा टूटकर ₹2,29,321 पर आ गई।

सोने और चांदी में यह गिरावट ईरान युद्ध गहराने के बाद आई है। इजरायल ने ईरान के फ्यूल ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट पर हमला किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें