Get App

शेयर बाजार लगातार 7 दिनों से क्यों बना है रॉकेट? समझें ये 5 कारण, सेंसेक्स में 757 अंकों की तेजी

Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 25 मार्च को लगातार सातवें दिन अपनी उड़ान जारी रखी। विदेशी निवेशकों की वापसी और मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 757.41 अंकों की छलांग लगाकर 78,741.69 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 211.25 अंकों की बढ़त के साथ 23,869.60 पर ट्रेड कर रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 11:36 AM
शेयर बाजार लगातार 7 दिनों से क्यों बना है रॉकेट? समझें ये 5 कारण, सेंसेक्स में 757 अंकों की तेजी
Stock Market Rally: आईटी कंपनियों के शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली

Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 25 मार्च को लगातार सातवें दिन अपनी उड़ान जारी रखी। विदेशी निवेशकों की वापसी और मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 757.41 अंकों की छलांग लगाकर 78,741.69 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 211.25 अंकों की बढ़त के साथ 23,869.60 पर ट्रेड कर रहा है। 5 फरवरी के बाद यह पहली बार है, जब निफ्टी ने 23,800 का स्तर पार किया है। शेयर बाजार में इस तेजी की अगुवाई आईटी और बैंकिंग शेयरों ने की, जिनमें HCL टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, HDFC बैंक और TCS सबसे अधिक चढ़ने वाले स्टॉक्स में शामिल रहे।

शेयर बाजार में तेजी की 5 बड़ी वजहें-

1. टैरिफ को लेकर चिंता कम हुई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर “लचीला" रुख अपनाने का संकेत दिया है, जिससे उम्मीद है कि भारत को कुछ रियायतें मिल सकती हैं। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। हालांकि, एनालिस्ट्स ने निवेशकों को आगाह किया है कि उन्हें तस्वीर साफ होने के लिए 2 अप्रैल तक का इतंजार करना चाहिए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, "शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है, लेकिन लंबी अवधि के लिए कोई ठोस फंडामेंटल सपोर्ट नहीं दिख रहा है, खासकर जब तक टैरिफ को लेकर पूरी स्थिति साफ नहीं हो जाती।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें