Get App

Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 वजहों से तेजी, सेंसेक्स 350 अंक उछला, लगातार दूसरे दिन भरी रफ्तार

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार आज 2 सितंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए। सुबह 10.30 बजे के करीब, सेंसेक्स 339.72 अंक या 0.42 फीसदी उछलकर 80,704.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 115.45 अंक या 0.47 फीसदी उछलकर 24,740.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Sep 02, 2025 पर 1:29 PM
Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 वजहों से तेजी, सेंसेक्स 350 अंक उछला, लगातार दूसरे दिन भरी रफ्तार
Share Market Rise: लगभग 175 समानों पर जीएसटी दरों में 10 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार आज 2 सितंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए। सुबह 10.30 बजे के करीब, सेंसेक्स 339.72 अंक या 0.42 फीसदी उछलकर 80,704.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 115.45 अंक या 0.47 फीसदी उछलकर 24,740.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.54 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.04 फीसदी तक की तेदी देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे 4 बड़े कारण रहे-

1. जीएसटी काउंसिल की बैठक से उम्मीदें

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की आगामी 3-4 सितंबर को नई दिल्ली में बैठक होने वाली है। इस बैठक में जीएसटी स्ट्रक्चर में बड़े सुधारों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि नए सुधारों के बाद शैंपू और छोटी कारों से लेकर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स तक लगभग 175 समानों पर जीएसटी दरों में 10 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है। इसके अलावा अधिकतर कंज्यूमर गुड्स को 5 प्रतिशत के जीएसटी दायरे में लाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें