टाइटन कंपनी में टॉप मैनेजमेंट से लेकर मशीनों पर काम करने वाले वर्करों में अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता की जो कार्य-संस्कृति (वर्क कल्चर) है वही इसको खास बनाती है। यही वह वजह है जिससे प्रभावित होकर बिगबुल राकेश झुनझुनवाला ने इस स्टॉक पर दांव लगाया था। ये बातें दिग्गज निवेशक और ट्रेडर राकेश झुनझुनवाला द्वारा स्थापित फर्म रेयर ग्रुप के (Rare Group) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) उत्पल शेठ ने 16 अक्टूबर को मुंबई में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (Association of National Exchanges Members of India (ANMI)द्वारा आयोजित 12 वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंगल के साथ हुई बातचीत में कही।
