Get App

AI लाएगा महा-क्रैश? एक रिपोर्ट ने उड़ा दी शेयर बाजारों की नींद, 5 सवालों में समझें पूरा मामला

IT Stocks Crash: आईटी कंपनियों के शेयरों के लिए फरवरी का महीना बेहद बुरा साबित होता दिख रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स इस महीने अब तक 20% से ज्यादा गिर चुका है और अभी महीना खत्म होने में कुछ दिन बाकी हैं। यह गिरावट सितंबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट बनती दिख रही है। सितंबर 2008 वही समय था जब ग्लोबल वित्तीय संकट की शुरुआत हुई थी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 5:24 PM
AI लाएगा महा-क्रैश? एक रिपोर्ट ने उड़ा दी शेयर बाजारों की नींद, 5 सवालों में समझें पूरा मामला
AI लाएगा महा-क्रैश? एक रिपोर्ट ने उड़ा दी शेयर बाजारों की नींद, 5 सवालों में समझें पूरा मामला

ग्लोबल इकोनॉमी इस साल पहले ही उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। इसी बीच एक नई रिसर्च रिपोर्ट ने पूरे दुनिया के बाजारों में हलचल मचा दी है। वॉल स्ट्रीट से लेकर दलाल स्ट्रीट तक निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई है। इस रिपोर्ट को तैयार किया है सिट्रिनी रिसर्च (Citrini Research) ने और इसका नाम है- ‘द 2028 ग्लोबल इंटेलिजेंस क्राइसिस: ए थॉट एक्सरसाइज इन फाइनेंशियल हिस्ट्री, फ्रॉम द फ्यूचर’,

इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका में आईबीएम के शेयरं में पिछले 25 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। भारत में भी आज 24 फरवरी को विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस समेत कई बड़े टेक शेयरों में भारी गिरावट आई और ये सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

आखिर यह रिपोर्ट क्या कहती है और इसे लेकर इतना डर क्यों है, इसे समझना जरूरी है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट से जुड़े पांच बड़े सवाल और उनके जवाब, जिनका जानना बेहद जरूरी हो गया है

सिट्रिनी रिसर्च क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें