सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) बाजार से 4500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया है अगले सप्ताह 29 अगस्त को होने वाली अपनी बोर्ड मीटिंग में वह प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखेगी। इरेडा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने हाल ही में सीएनबीसी आवाज़ को दिए एक साक्षात्कार में संकेत दिया कि 4,500 करोड़ रुपये के फंड जुटाने के लिए भारत सरकार द्वारा कंपनी में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी कम की जा सकती है।
