पेटीएम (Paytm) में विश्लेषकों का भरोसा लौट रहा है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों को खरीदने की सलाह देने वाले विश्लेषकों की संख्या बढ़ रही है। पेटीएम देश का पहला डिजिटल पेमेंट स्टार्टअप है। पेटीएम के शेयर पिछले साल नवंबर में स्टॉक मार्केट्स में लिस्ट हुए थे। उसके बाद से शेयर में लगातार गिरावट दिखी है।
