IT कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयरों में 8 जून को लगातार दूसरे कारोबारी सेशन में गिरावट है। शेयर बीएसई पर पिछली क्लोजिंग से 5.6 प्रतिशत तक फिसलकर 187.10 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ चुका है। शुक्रवार, 5 जून को शेयर 3 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ था। विप्रो के शेयर में आई गिरावट की अहम वजह इसका बायबैक प्रोग्राम है। कंपनी 15,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक कर रही है। इसके तहत यह अपने शेयरहोल्डर्स से 60 करोड़ शेयरों को वापस खरीदेगी।
